जो हमसे गुज़र के गयी
वो बात अभी रहने दो !
है आँखों में नमी, पर
होठो पे मुस्कान अभी रहने दो !
क्या रखा है इन पल दो पल के किस्सों में,
कुछ अनकही शब्दों की वो आवाज अभी रहने दो!
चाहा तो मैंने भी बहुत
यूँ समझ जाए वो पलकों की झपक,
रह गये जो लम्हे इन्तजार में उनके,
उन लम्हों का सूनापन अभी रहने दो!
यूं तो मैंने कोशिशों के हर ताले को खोला,
वो हो जायेंगे मेरे दिल बार बार बोला,
दिल के आस का हर सपना टूटा,
दिल के इस आस की दस्तक को अभी रहने दो !
जो थम जाए साँसो की महक उस एक आहट पे,
भूल जाये गमो की बूंदे उस एक नजर से,
उन् कदमो की आहट में बढ़ी धडकनों की आवाज अभी रहने दो,
है आँखों में नमी , पर होठो पे मुस्कान अभी रहने दो,
हां अभी रहने दो !








