Powered By Blogger

Wednesday, January 18, 2012

पापा काश आप होते....

महसूस  करते थोडा और प्यार,
पा लेते थोडा और दुलार,

थोड़ी राह और दिखलाते आप,
सही गलत का एहसास कराते  आप,
थोड़ी डांट हम और भी खाते,
पापा काश आप होते !

सच अपनाने का हौसला पाया आपसे,
गिर के उठने का जज्बा भी पाया आपसे,
ऐसी कुछ सीख हम और भी पाते,
पापा काश आप होते !

अभी तो की थी शुरुआत हमने,
आपके प्यार को महसूस किया था मैंने,
इस प्यार को थोडा और समझ पाते,
पापा काश आप होते !

था सपना नाम ऊँचा करते हम भी बेटो सा,
दे पाते हम भी एक पल सपनो सा,
हम भी खुद को साबित कर पाते,
पापा काश आप होते !
जुडी थी हर उम्मीद आपके हौसले से,
लेते आप भी नाम हमारा गर्व से,
काश वो आवाज आप फिर लगाते,
पापा,मेरे पापा काश आप होते !!

No comments:

Post a Comment